Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान ने टॉस जीता, बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

चैपियंस ट्रॉफ़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत भारत और पाकिस्तान का मैच चल रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

पाकिस्तान की ओर से इमरान नज़ीर और कामरन अकमल बल्लेबाज़ी के लिए आए हैं.

दोनों देश करीब एक साल बाद वनडे मैच खेल रहे हैं. लगभग एक साल, दो महीने पूर्व भारत-पाकिस्तान के बीच कराची में एशिया कप के दौरान भिडंत हुई थी. पाकिस्तान ने भारत को आठ विकेट से हराया था.

पाकिस्तान के कप्तान यूनिस ख़ान उँगली की हड्डी टूटी होने के बावजूद पाकिस्तान की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

शाहिद अफ़्रीदी के नेतृत्व में पाकिस्तान वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ पहला मैच पाँच विकेट से जीत चुका है और स्वभाविक है कि टीम का मनोबल काफ़ी अच्छा होगा.

उधर भारत की टीम का नेतृत्व महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं जिनका कहना है कि युवराज की कमी भारतीय टीम ज़रूर महसूस होगी.

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान ने चेम्पियंस ट्रॉफ़ी में भारत को केवल वर्ष 2004 में हुई चेम्पिंस ट्रॉफ़ी में, एक ही बार हराया है.

जबकि यदि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैचों पर नज़र डालें तो भारत ने विश्व कप में 1992, 1996, 1999 और 2003 में हराया था. वर्ष 2007 के ट्वेंटी-20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को दो बार हराया था.युवराज की कमी

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+