इनचियॉन। एशियन गेम्स में हॉकी के ऐतिहासिक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रौंद दिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-2 से हराया। एशियन गेम्स में भारत ने 34 साल बाद हॉकी में यह गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसी के साथ रियो में होने वाले ओलंपिक के लिए भारतीय टीम ने क्वालीफाई कर लिया है।
मैच में दोनों ही टीमों ने 1-1 गोल दागे। जिसके चलते मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय खेमे में जबरदस्त खुशी की लहर दौड़ गयी है। भारत की इस जीत पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के माध्यम से भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है।
T 1632 -INDIA WIN GOLD !!! IN HOCKEY ... YEEEEAAAAAAAAAAHHHHHHHH!!!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 2, 2014 वहीं दूसरी तरफ 4Χ400 महिला रिले में भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया है। इसके साथ एशियन गेम्स में भारत के खाते में कुल 9 गोल्ड मेडल आ चुके है। वहीं पदक तालिका पर नजर डालें तो 9 स्वर्ण, 9 रजत और 35 कांस्य पदकों के साथ कुल 53 मेडल भारत के ने अपने नाम किये हैं।