T-20 World Cup : हार के बाद फूट-फूटकर रोने लगी शैफाली वर्मा, सामने आईं तस्वीरें
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 का खिताब अपने नाम करने से चूक गई है। फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हराया और पांचवीं बार खिताब पर कब्जा कर लिया। वहीं भारत पहली बार खिताब जीतने से चूका। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। बिना हारे फाइनल में जगह बनाई लेकिन अंतिम समय कुछ गलतियों के कारण हार नसीब हुई। हार का दुख जहां करोड़ों भारतीय फैंस को है तो वहीं खिलाड़ियों को भी। ओपनर शैफाली वर्मा हार से बेहद निराश दिखीं। वो मैच के बाद फूट-फूटकर रोती हुईं नजर आई।

सामने आईं तस्वीरें
16 साल की शैफाली टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक बल्ले से रन बरसाती रही लेकिन फाइनल में वह तीसरी ही गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद एक के बाद एक झटके लगे। शैफाली को हार का दुख बेहद लगा, क्योंकि वे पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट की हिस्सा बनी थी और छाई भी, लेकिन टीम को चैंपियन नहीं बना सकी। हार के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें साफ दिख रहा है कि ये युवा खिलाड़ी अपने आंसू रोक नहीं पाई।

फाइनल में नहीं थोड़ सकीं छाप
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम फाइनल में छाप नहीं छोड़ सकी। भारतीय टीम के ना तो बल्लेबाज और ना ही गेंदबाज प्रभावी प्रदर्शन कर पाए। टीम इंडिया की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 99 रन ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर एलिसा हैली के शानदार अर्धशतक की बदाैलत भारत के सामने 4 विकेट खोकर 185 रनों का लक्ष्य रखा। एलिसा ने 39 गेंदों में 75 रन ठोके, जिसमें 7 चाैके तो 5 छक्के शामिल रहे। इनके अलावा बैथ मूनी ने नाबाद 78 रनों की पारी खेली।

टूर्नामेंट में शैफाली के सबसे ज्यादा छक्के
इस टूर्नामेंट में भारत के लिए शैफाली वर्मा ने जबरदस्त खेल दिखाया है। टीम को विस्फोटक शुरूआत दिलाने में शैफाली ने कोई कसर नहीं छोड़ी जिसका फायदा मध्यक्रम की बल्लेबाजों को मिला। शैफाली इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। वे 5 मैचों में 158.25 की स्ट्राइक रेट से 163 रन बना चुकी हैं जिसमें 18 चाैके तो 9 छक्के शामिल रहे। सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकाॅर्ड इन्हीं के नाम है। उन्होंने टूर्नामेंट में 9 छक्के लगाए। लेकिन फाइनल मैच में इनका बल्ला नहीं चला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
