स्वयंसेवी संगठन आक्सफैम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल देश में स्वास्थ्य का परिदृश्य सुधारने के लिए नौ सूत्रीय ज्ञापन तथा शिक्षा के लिए सात सूत्रीय ज्ञापन प्रस्तुत किया।
स्वयंसेवी संगठनों ने ज्ञापन में कहा है, "शिक्षा के क्षेत्र में सकल घरेलू उत्पाद का छह प्रतिशत खर्च किए जाने की हम फिर मांग करते हैं। राज्य सरकारों की वित्तीय कठिनाईयों को देखते हुए केंद्र सरकार शिक्षा पर सार्वजनिक धन खर्च करे।"
स्वयंसेवी समूहों ने कहा कि शिक्षा पर एक राष्ट्रीय आयोग बनाने की जरुरत है।
स्वयंसेवी संगठनों ने राष्ट्रपति से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)का तीन फीसदी स्वास्थ्य पर खर्च करने का आग्रह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।