लंदन। हॉकी वर्ल्ड लीग टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत करने के बाद मलेशिया के हाथों हारकर बाहर हुई भारतीय टीम सेमीफाइनल में आज शनिवार (24 जून) को चिर-प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान को 6-1 से हरा दिया।
भारत ने लीग मैच में स्कॉटलैंड को 4-1, कनाडा को 3-0 और पाकिस्तान को 7-1 से मात दी थी। इन जीतों में अपने बेहतरीन और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को मलेयशिया के हाथों हार कर खिताब की दौड़ से बाहर होना पड़ा।
हालांकि हार के बाद भी भारत इस साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल और अगले साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए पहले से ही क्वालीफाई कर चुका है।