प्रधानमंत्री ने पंकज आडवाणी को बधाई दी
प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा, "मैं देशवासियों की ओर से आडवाणी को इस सफलता पर बधाई देता हूं। आडवाणी ने अपनी प्रतिभा और जबरदस्त इच्छाशक्ति के दम पर खेलों के क्षेत्र में एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि आडवाणी की इस सफलता से देशभर के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। बकौल प्रधानमंत्री, "मुझे यकीन है कि आडवाणी की इस जीत से देश के युवाओं के अपने-अपने क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
24 साल के आडवाणी ने रविवार को इंग्लैंड में आयोजित विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स खिताब जीता। विश्व चैंपियन बनने की राह में उन्होंने नौ बार के विजेता इंग्लैंड के माइक रसेल को 2030-1253 के भारी अंतर पराजित किया था।
आडवाणी इस चैंपियनशिप के 139 साल के इतिहास में खिताबी जीत हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले गीत सेठी ने 1992 से 2006 के बीच कुल छह बार यह खिताब जीता था।
एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर यह आडवाणी का पहला बिलियर्ड्स विश्व खिताब है। वह इससे पहले विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स और स्नूकर विश्व खिताब जीत चुके हैं।
आडवाणी विश्व के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 'प्वाइंट' और 'टाइम' आधार पर खेली जाने वाली विश्व बिलियर्ड्स चैंपिनयनशिप का खिताब दो बार जीता है। उन्होंने यह उपलब्धि 2005 और 2008 में हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications