For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

महिला हॉकी विश्वकपः मेजबान देश इंग्लैंड को हराकर जीत से आगाज करना चाहेगा भारत

नई दिल्ली। महिला हॉकी वर्ल्ड कप शनिवार से इंग्लैंड में शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस विश्वकप में भारत का पहला मुकाबला ओलिंपिक चैम्पियन इंग्लैंड से शनिवार को होगा। बता दें कि इस टूर्नामेंट का फाइनल 5 अगस्त को होगा। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीमआठ साल बाद टूर्नामेंट में खेलने जा रही है। टीम पिछली बार क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। भारत सातवीं बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है। 1974 से शुरू हुए टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पहले सीजन में ही रहा था। तब टीम चौथे नंबर तक पहुंची थी। वैसे, 44 साल के टूर्नामेंट में 28 टीमें खेल चुकी हैं। पर सिर्फ 4 टीमें ही चैम्पियन बनीं हैं।

इस बार 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है। टीमों को 4 पूल में बांटा गया है। हर पूल की टॉप टीम डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीम प्लेऑफ खेलेगी। प्लेऑफ में जीतने वाली टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं नीदरलैंड सबसे ज्यादा 7 बार चैम्पियन बनी है। अर्जेंटीना, नीदरलैंड और जर्मनी सिर्फ तीन टीमें हैं, जिसने सभी वर्ल्ड कप खेले हैं। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी की टीमों ने 2-2 बार खिताब जीते हैं। अब तक एशिया की टीम कभी चैम्पियन नहीं बनी है।

रानी रामपाल को है जीत का भरोसाः इस विश्वकप से पहले टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि हमारा फोकस केवल और केवल महिला हॉकी विश्व कप पर है। वहीं उन्होंने कहा कि मुझे और दीपिका को छोड़ हमारी टीम में सभी का यह पहला विश्व कप होगा। विश्व कप चार बरस बाद आता है। अगर हम एक साथ विश्व कप और एशियाई खेलों की बाबत सोचेंगे तो एक पर भी ध्यान नहीं लगा पाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत 8 साल बाद इस विश्वकप में हिस्सा लेने जा रहा है ऐसे में हमारी उम्मीद है कि हम इस सबसे बड़े मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करें । ऐसे में देखना होगा कि भारत इस विश्वकप में कितना शानदार प्रदर्शन कर पाती है।

भारतीय टीम के मुकाबलेः भारत का पहला मुकाबला 21 जुलाई को इंग्लैंड के साथ है। वहीं दूसरा मुकाबला 26 जुलाई को आयरलैंड के साथ खेला जाना है। वहीं तीसरा मुकाबला भारत 29 जुलाई को अमेरिका से होना है। वहीं इस विश्वकप में चीन, इटली, अमेरिका, कोरिया, भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, अर्जेंटीना, स्पेन, जर्मनी, द. अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, नीदरलैंड, जापान, न्यूजीलैंड जैसी 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Story first published: Friday, July 20, 2018, 16:13 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+