ब्रिटेन के नेशनल प्लेइंग फील्ड्स संघ का दल खेल मंत्री से मिला
इस दल में एनपीएफए की निदेशक एलीसन मूर ग्वीन और फील्ड्स मैनेजर जॉन जेम्स शारूक शामिल हैं। यह दल भारत के राष्ट्रीय खेल मैदान संघ (एनपीएफए) और ब्रिटेन की एफआईटी के बीच हस्ताक्षर किए गए एक समझौता ज्ञापन के संदर्भ में भारत की चार दिन की यात्रा पर है।
ब्रिटेन की एनपीएफए और एनपीएफए के बीच पिछले महीने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे । इसका उद्देश्य अनुभव और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान और भागीदारी है।
इस दिशा में प्रगति के लिए भारत यात्रा पर आया यह दो सदस्यीय दल विभिन्न उपलब्ध खुले स्थानों का अध्ययन करेगा जो या तो बेकार पड़े हुए हैं या फिर उनका आंशिक प्रयोग हो रहा है ।
यह दल अपनी इस यात्रा के दौरान राजधानी के विभिन्न खेल मैदानों का निरीक्षण करके उनमें से कुछ मैदानों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आदर्श खेल मैदानों के रूप में विकसित करने के लिए संभावनाओं का पता लगाएगा।
दल विभिन्न स्थानीय निकायों जैसे दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), एमसीडी और एनडीएमसी से परियोजना पर आगे की कार्यवाही के लिए सम्पर्क स्थापित करेगा ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications