Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL-6 : गोवा के पास लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का माैका, चेन्नइयन एफसी से होगी टक्कर

फातोर्दा (गोवा), 6 मार्च । मेजबान एफसी गोवा शनिवार को यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के पहले सेमीफाइनल के दूसरे लेग में दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी से भिड़ेगा। गोवा को चेन्नई में 1-4 से हार मिली थी और अब उसके सामने आईएसएल इतिहास की सबसे बड़ी वापसी करते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की चुनौती है। चेन्नई के खिलाफ गोवा के स्टार इदु बेदिया नहीं खेले थे लेकिन अब वह टीम में लौट आए हैं और इसी कारण गोवा को हौसला बढ़ा है।

इसके अलावा बीते सप्ताह हुए मुकाबले के दौरान चोटिल हुए ब्रेंडन फर्नांडिस और हुगो बोउमोस भी पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। बोउमोस इस टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं क्योंकि उनके नाम 14 मैचों में 10 गोल और 11 एसिस्ट हैं। इस मैच में फेरान कोरोमिनास की भूमिका काफी अहम होगी। फेरान के नाम इस सीजन में 14 गोल हैं और गोवा को अगर जीत चाहिए तो फेरान को हर हाल में गोल दागना होगा क्योंकि टीम को अभी उनकी सबसे अधिक जरूरत है।

अंतरिम कोच क्लीफोर्ड मिरांडा को यह फैसला लेना होगा कि वह बेदिया, कोरो और बोउमोस की ऑल अटैकिंग काम्बीनेशन को आजमाएं या फिर दो विदेशी सेंटर बैक माउतोर्दा फाल और कार्लोस पेना के साथ मैदान में उतरें। मिरांडा ने कहा, ''हमें अंतर कम करने के लिए हर हाल में जीतना होगा लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम पहले ही मिनट से मैदान में इस काम में जुट जाएं। 90 मिनट का खेल है और हम जानते हैं कि फुटबाल में फैसला शुरुआती 10 या 15 मिनट में नहीं होता। हम अंतिम सीटी का इंतजार करेंगे और मिनट दर मिनट के हिसाब से खेलेंगे।''

इस बीच, चेन्नइयन एफसी मैच का पहला गोल करते हुए गोवा की मुश्किलें बढ़ाना चाहेगी। अगर चेन्नई ने पहला गोल कर दिया तो फिर फाइनल में जाने के लिए गोवा को पांच गोल करने होंगे। कोच ओवेन कोयेल ने कहा है कि तीन गोल की बढ़त के बावजूद उनकी टीम इस मैच को हल्के में नहीं लेगी। कोयेल को नेरीजुस वाल्सकिस, रफाएल क्रिवेलारो और आंद्रे शेम्ब्री से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बीते मैच में तीनों का प्रदर्शन कद के मुताबिक नहीं रहा था।

कोयेल ने कहा, ''अगर आपके पास किसी तरह की भी बढ़त हो तो वह अच्छी होती है। हम जानते हैं कि हमारे पास बढ़त है लेकिन हम यह भी जानते हैं कि हमारा सामना एक बेहद खतरनाक टीम से हो रहा है। यह टीम बीते 18 मैचों से सीजन की श्रेष्ठ टीम रही है। मेरे मन में इस टीम के लिए बहुत सम्मान है और यह बदलेगा भी नहीं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि अंतिम सीटी बजने तक हमारी बढ़त कायम रहनी चाहिए।''

Story first published: Friday, March 6, 2020, 19:10 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+