For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: पहले ही मैच में भारतीय शेरों ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम में किए बड़े फेरबदल का असर आज पाकिस्तान के खिलाफ मैच में साफ दिखाई दिया। भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हरा दिया। गौरतलब है कि इस मैच में कई खिलाड़ियों के अलावा कोच भी बदला था। एशियाई चैंपियन भारत अभी तक 36 बार कोशिश करने के बावजूद एक भी चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीता है। ऐसे में आज के मैच में शानदार जीत हासिल करके खिताब के दावेदार के रूप में अपना दावा पुख्ता किया है। भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में रहा था, जब उसने सिल्वर मेडल जीता था। वह उस समय ऑस्ट्रेलिया से शूटआउट में हारकर खिताब से चूक गया था।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की है। भारत के लिए रमनदीप सिंह ने 25वें, दिलप्रीत सिंह ने 54वें, मंदीप सिंह ने 57वें और ललित उपाध्याय ने 59वें मिनट में गोल किए। कोच हरेंद्र सिह के मार्गदर्शन में भारत की यह पहली जीत है। भारत को चौथे मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन रमनदीप सिंह मौका चूक गए। इसके बाद 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने शॉट लगाया लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर इमरान बट ने अच्छा बचाव किया और भारत को बढ़त नहीं लेने दिया।

गौरतलब है कि आठ बार की ओलिंपिक चैंपियन भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चौथे स्थान पर रही थी। इसके बाद कोच पद की जिम्मेदारी हरेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी का यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा था। बता दें कि इस मुकाबले में दुनिया की शीर्ष छह टीमें खेलती है और इस बार ओलिंपिक चैंपियन अर्जेंटीना, दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, मेजबान नीदरलैंड, भारत और पाकिस्तान खेल रहे हैं। भारत और पाक के बीच होने वाला पहला मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।

Story first published: Saturday, June 23, 2018, 20:09 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+