दोनों देशों के राजनीतिक रिश्तों का खेल पर भी असर पड़ रहा है। अभी कुछ समय पहले ही भारत पाक सीमा पर दो भारतीय जवानों की हत्या करने और एक का सिर काटने के पाक सैनिकों की शर्मनाक हरकत के कारण सारा देश गुस्से में आ गया था। जिसके कारण पाकिस्तान की टीम हॉकी इंडिया लीग में भाग नहीं ले पाई थी और अब हॉकी दौरा रद्द हो गया है।
आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के दोहरे रवैये ने भारत को कड़े कदम उठाने पर मजबूर किया है।