रियो ओलंपिक 2016 : भारत-जापान का महिला हॉकी मुकाबला 2-2 से ड्रॉ, भारत को मिलेगा एक पॉइंट
रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रियो ओलंपिक 2016 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापानी हॉकी महिला टीम के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। इस रोमांचक मुकाबले में एक वक्त पर भारतीय हॉकी टीम 0-2 से पीछे चल रही थी, तब लगा कि यह मैच भारतीय टीम गंवा देगी। रियो ओलंपिक 2016 तीरंदाजी : भारतीय महिला टीम कोलंबिया को 5-3 से हराकर क्वॉर्टरफाइनल में
हालांकि, उसके बाद भारत ने मैच में वापसी की और दो गोल दागकर स्कोर बराबर कर लिया। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी महिला टीम 36 सालों के बाद ओलंपिक में उतरी है। जापान ने मैच का पहला क्वॉर्टर खत्म होन के पहले ही पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया। ये गोल एमी निशिकोरी ने मैच के 15वें मिनट में कर दिखाया। वहीं कुछ देर बाद मैच के 28वें मिनट में जापानी टीम की तरफ से एक गोल और हुआ तो जापान का स्कोर 2-0 हो गया।
#RioOlympics2016 India vs Japan Women's hockey match ends in a 2-2 draw
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
रानी रामपाल ने 32वें मिनट में मैच के दूसरे क्वॉर्टर में गोल दागा तो भारतीय हॉकी फैन्स को कुछ हद तक उम्मीद दिखी। इसके बाद तीसरे क्वॉर्टर में भारत की तरफ से इनर डी के अंदर लिलिमा मिंज़ ने दूसरा गोल कर दिया। इसके बाद स्कोर 2-2 हो गया। मैच के आखिरी पलों में एक गोल करने का मौका भारत के पास और आया था लेकिन वह गोल में तब्दील न हो सका। हालांकि, फिर भी यह कहा जा सकता है कि 36 सालों के बाद ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन खेल भावना और जज्बे का प्रदर्शन दिखाया।
इस मौके पर भारत की पुरुष हॉकी टीम भी खुश नज़र आई, देखें नीचे :
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
