For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारतीय जूनियर महिला टीम ने जीत के साथ किया आगाज, न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया

कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया)। भारतीय जूनियर महिला टीम ने बुधवार को कैनबरा में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर तीन देशों की प्रतियोगिता में अपना अभियान शुरू किया। स्ट्राइकर लालरिंदिकी (15 वें मिनट) और मिडफील्डर प्रभलीन कौर (60 वें मिनट) की बदाैलत भारत आसान जीत दर्ज कर सका। न्यूजीलैंड ने मंगलवार को अपने पहले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया था, लेकिन उसे अपने दूसरे मैच में भारत से पटखनी मिली।

शुरुआती क्वार्टर में भारत को तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे मौके का फायदा उठाने में विफल रहे। न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर के समाप्त होने से ठीक पहले रक्षापंक्ति की गलती की जिससे भारत को गोल करने का सुनहरा अवसर मिला और लालरिंडिकी ने इसका फायदा उठाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि न्यूजीलैंड को भी गोल करने के माैके मिले लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचु देवी खरिबम ने शानदार खेल दिखाते हुए विरोधी टीम को गोल नहीं करने दिया।

मैच के तीसरे हाफ में दोनों टीमों को कई बार माैके मिले, पर गोल नहीं हो सका। लेकिन चाैथे हार में न्यूजीलैंड टीम तेज अटैक करती दिखी। वहीं भारतीय टीम ने भी कई बार न्यूजीलैंड के हाथों गोल होने का बचाव किया। आखिरी 30 सेकंड में भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पेनल्टी काॅर्नर को गोल में बदलने के लिए प्रभलीन कौर ने कोई चूक नहीं की और भारत को न्यूजीलैंड पर 2-0 से आसान जीत दिला दी। अब भारत का अगला मैच गुरुवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा।

Story first published: Wednesday, December 4, 2019, 19:58 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+