ग्रेटर नोएडा में 2011 में होगा इंडियन ग्रां पी : चंडोक
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द मिरर' से बातचीत के दौरान चंडोक ने कहा कि इंडियन ग्रां पी के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां चल रही हैं और यह रेस ग्रेटर नोएडा में ही कराई जाएगी।
चंडोक ने कहा, "इंडियन ग्रां पी की तैयारियां चल रही हैं। इसके आयोजन को लेकर हमारे मन में किसी प्रकार की शंका नहीं है। इस करार पर काफी पहले हस्ताक्षर हो चुके हैं।"
चंडोक ने बताया कि राजधानी नई दिल्ली से कुछ किलोमीटर दूर स्थित ग्रेटर नोएडा में ट्रैक बनाने के लिए जमीन खरीद ली गई है और इस संबंध में काम शुरू भी हो चुका है।
चंडोक ने फार्मूला वन की दुनिया के प्रमुख बर्नी एस्लेस्टन के उस बयान पर प्रसन्नता जाहिर की, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के खेल मंत्री द्वारा मोटर स्पोर्ट्स को खेल का दर्जा दिए जाने से इंकार करने के बावजूद भारत में फार्मूला वन का प्रवेश होकर रहेगा क्योंकि इसके लिए वहां माहौल तैयार हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications