प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुट्टा और दीजू की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में इंडोनेशिया के हेंड्रा अप्रीडा गुनावान और वीता मैरिसा की जोड़ी को 23-21, 21-18 से पराजित किया।
ज्वाला और दीजू ने इससे पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया था। यह पहला मौका है, जब भारत की किसी जोड़ी ने ग्रां पी गोल्ड टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।