Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान ने गोल्फ विश्व कप के लिए क्वोलीफाई कर इतिहास बनाया

उपरोक्त दोनों खिलाड़ियों ने यहां आयोजित एशियन क्वोलिफायर्स मुकाबले में शीर्ष तीन विजेताओं में जगह बनाकर अपनी टीम को गोल्फ विश्व कप खेलने का स्वर्णिम मौका दिला दिया है। यहां के सेरी सेलांगोर गोल्फ क्लब में खेले गए रोमांचक मुकाबले में अंतिम चक्र में शानदार प्रदर्शन किया।

मुनीर ने खुशी का इजहार करते हुए कहा, "हमारा देश क्रिकेट, हॉकी और स्क्वै श का विश्व कप खेल चुका है पर पहली बार गोल्फ में हमें यह सफलता हाथ लगी है।"

इस मुकाबले में लैम चिह बिंग और मर्दान ममट के नेतृत्व में सिंगापुर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मार्स पुके और एंजेलो क्यू के नेतृत्व में फिलीपींस की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।

भारत समेत छह एशियाई देश पहले ही इसके लिए क्वोलिफाई कर चुके हैं। जीव मिल्खा सिंह विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगे। इसका आयोजन चीन में होगा। चीन भी इसके लिए पहले ही क्वोलिफाई कर चुका है। इस मुकाबले में कुल 28 देश भाग लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+