विश्व कप क्वालीफाईंग : ब्राजील ने जगह पक्की की (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्राजील ने दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र से यह योग्यता पाई है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए ब्राजील ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी अर्जेटीना को 3-1 से पराजित किया।
पराग्वे और चिली भी यह योग्यता हासिल करने के काफी करीब पहुंच गए हैं। ब्राजील ने 15 मैचों के बाद 30 अंक हासिल किए हैं जबकि पराग्वे और चिली के 27-27 अंक हैं।
चिली ने वेनेजुएला को 2-2 की बराबरी पर रोका जबकि पराग्वे ने बोलीविया को 1-0 से पराजित किया।
उधर, मेक्सिको और अमेरिका की राष्ट्रीय टीमों ने कॉनकाकाफ क्वालीफाईंग मैचों में जीत दर्ज की है। शनिवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में मेक्सिको ने कोस्टा रिका को 3-0 से पराजित किया।
इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब टॉटेनहम हॉट्सपर के लिए खेलने वाले फारवर्ड गियोवानी दोस सांतोस ने मेक्सिको के लिए दो गोल किए।
दूसरी ओर, अमेरिका ने अल सल्वाडोर को 2-1 से हराया। होंडूरास ने भी त्रिनिदाद एवं टोबैगो को 4-1 से पराजित कर एक अहम जीत दर्ज की।
कॉनकाकाफ ग्रुप से कुल तीन टीमें 2010 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल करेंगी।
कॉनकाकाफ ग्रुप में चौथे स्थान पर आई टीम को भी विश्व कप में हिस्सेदारी का हक मिल सकता है लेकिन इसके लिए उसे किसी दक्षिण अमेरिकी टीम के साथ प्ले-ऑफ मैच में खेलना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications