Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

PCB ने विंडीज के हर खिलाड़ी को पाकिस्तान आने के लिए 'एडवांस' में दिए थे 18 लाख रूपए

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम हाल ही में पाकिस्तान में तीन वनडे व दो टी20 मैचों की सीरीज खेलने आई थी। हालांकि मेहमान टीम पाकिस्तान से वनडे सीरीज 3-0 से तो हार गई लेकिन 2-0 से टी20 सीरीज जीतकर वापस घर लाैटी। लेकिन पाकिस्तान का दाैरा करने से पहले ही विंडीज के खिलाड़ियों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) से एडवांस में पैसे मिले थे। इस बात का खुलासा पीसीबी प्रमुख एहसान मणि ने किया है।

शुक्रवार को इस्लामाबाद में इंटर प्रांतीय समन्वय (आईपीसी) पर नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी में बोलते हुए, मणि ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि उनके आने से पहले, बोर्ड ने विंडीज खिलाड़ियों को प्रत्येक के लिए 25,000 अमरीकी डाॅलर यानी कि 18 लाख 5 हजार रूपए का भुगतान किया था। मणि को 2018 में प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख नामित किया गया था।

74 वर्षीय एहसान ने आगे कहा कि मेरे कार्यकाल से पहले कभी भी किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को इस तरह एडवांस में पैसे नहीं दिए गए हैं। पाकिस्तान ने श्रीलंका और अन्य टीमों की मेजबानी की जो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है।" उन्होंने यह सुझाव देते हुए एक और विवादास्पद टिप्पणी की कि पीसीबी पाकिस्तान सुपर लीग के लगभग 14 प्रतिशत मुफ्त टिकट देता है। जब मुफ्तखोरों का विवरण मांगा गया, तो क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों को भी टिकट दिया गया क्योंकि वे बोर्ड के अधिकारियों को भी स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने देंगे।

Story first published: Saturday, March 7, 2020, 19:56 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+