For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: बारिश के चलते मैच रद्द, संयुक्त विजेता बने भारत-पाकिस्तान

मस्कट। एशियाई हॉकी की दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को भारी वर्षा के कारण रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम अपना खिताब बचाने में कामयाब रही। बता दें कि, फाइनल मुकाबले से कुछ मिनट पहले बारिश शुरू हो गई और मैच नहीं खेला जा सका।

आयोजकों ने खिताबी मुकाबले में निर्धारित समय के बाद भी मैच शुरू होने का इंतजार किया गया लेकिन जब खेल के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं दिखीं, तब दोनों टीमों संयुक्त विजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा।

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने दो-दो बार इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की है। 2016 में इस टूर्नामेंट में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 3-2 से हराकर खिताब हासिल किया था। इससे पहले भारतीय टीम 2011 में भी फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ चुका है। इसमें भी भारतीय टीम ने बाजी मारी थी।

इससे पहले टीम इंडिया ने शनिवार को सेमीफाइनल में जापान को 3-2 से हराकर फाइनल में एंट्री की थी। पाकिस्तान की टीम ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में मलयेशिया को शूटआउट में हराकर फाइनल में एंट्री की थी।

Story first published: Monday, October 29, 2018, 0:51 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+