ट्वेंटी-20 में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने ओरम
इससे पहले आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 2007 में दक्षिण अफ्रीकी शहर केप टाउन में खेले गए विश्व कप मुकाबले में तीन गेंदों पर तीन विकेट झटकने का कारनामा किया था।
ओरम ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच के दौरान अपने चार ओवर के कोटे में 33 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज, नुवान कुलसेकरा और मलिंगा बंडारा के विकेट चटकाए।
ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट झटकते हुए सकीबुल हसन, मशरफे मुर्तजा और आलोक कपाली के विकेट लिए थे।
एकदिवसीय मैचों में अब तक कुल 24 गेंदबाजों ने हैट्रिक पूरी की है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम और श्रीलंका के चमिंडा वास ने सर्वाधिक दो-दो बार हैट्रिक पूरी की है।
भारत की ओर से हैट्रिक पूरा करने का श्रेय चेतन शर्मा और महान हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव के नाम दर्ज है।
टेस्ट मैचों में अब तक 35 गेंदबाजों ने हैट्रिक पूरी की है। टेस्ट मैचों में भारत की ओर इरफान पठान और हरभजन सिंह ने हैट्रिक लगाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications