T-20 World Cup : भारत पहुंचा फाइनल में तो अनुष्का शर्मा बोलीं- बारिश ने मजा खराब कर दिया
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम पहली बार इस बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हो और ये संभव हुआ है हरमनप्रीत काैर की कप्तानी है। लेकिन जिस तरीके से टीम फाइनल में पहुंची, उसपर कई दिग्गजों ने नाराजगी भी जाहिर की है। दरअसल, भारत का सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ होना था लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया जिसके कारण भारत अंक तालिका में टाॅप स्थान हासिल बनाए रखने के कारण सीधा फाइनल में पहुंच गया, लेकिन ऐसा होने पर पुरूष भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने थोड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बारिश ने मजा खराब कर दिया।

किया ये ट्वीट
अनुष्का ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया, जबकि हम सभी एक बेहतरीन मैच के गवाह बनना और हमारी ब्लू गर्ल को फाइनल में पहुंचते देखना चाहते थे। लेकिन कोई बात नहीं, हम इस जीत को मुस्कुराते चेहरे के साथ स्वीकार करते हैं। अब 8 मार्च का इंतजार और नहीं हो रहा।'' बता दें कि इंग्लैंड की कप्तान हेदर नाइट्स ने निराशा जताते हुए कहा था कि यह निराश करन देने वाला पल रहा है कि हमारे विश्व कप के सफर का अंत ऐसा हो रहा है। ना हमें खेलने का मौका मिला ना कोई रिजर्व डे था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार हमें काफी महंगी पड़ी।' वहीं हरमनप्रीत कौर ने भी कहा कि सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले के लिए रिजर्व डे होना चाहिए।

नहीं रखा था रिजर्व-डे
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से गुजारिश की थी कि सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व-डे रखा जाए लेकिन आईसीसी ने उनकी अपील को ठुकरा दिया। अब 8 तारीख को होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो इसके लिए आईसीसी ने रिजर्व-डे रखा हुआ है। यानी कि फाइनल मुकाबला फिर 9 तारीख को करवाया जाएगा। ऐसे में दर्शकों को फाइनल मैच पूरा होने की उम्मीद है। मेलर्बन में वीरवार को हल्की बारिश हुई थी और रविवार को आसमान खुला रहने का अनुमान है।

आखिरी फिल्म रही थी 'जीरो'
बता दें कि अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ी दूर नजर आ रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रही थी, इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ कैटरीना कैफ और शाहरुख खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्मों से इतर एक्ट्रेस अपनी फोटो और वीडियो को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
