सुल्तान जोहोर कप: पाकिस्तान को 6-0 से हराकर भारत ने हासिल की जीत

नयी दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल कर ली है। जी हां भारत की अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया में जारी चौथे सुल्तान जोहोर कप के तीसरे ग्रुप मैच में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस मौच में पाकिस्तान को 6-0 से हराकर भारत ने जीत हासिल की। भारतीय टीम ने 3 गोल पेनाल्टी कॉर्नर के साथ पाकिस्तान को 6-0 से हरा दिया। मैच में शुरुआत से ही भारत की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहला गोल खेल के 22वें मिनट में भारत के इमरान खान ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किया।

पहले हॉफ में बी भारत ने 2-0 की बढ़त ले ली। पाकिस्तान की टीम ने भी हालांकि सेकेंड हॉफ में वापसी की कोशिश की लेकिन वह भारतीय रक्षा पंक्ति को नहीं भेद सका। भारत ने शुरु के ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। टीम की जीत के बाद टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर की। आपको बता दें कि इससे पहले भारत को दूसरे ग्रुप मैच में इंग्लैंड से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर 2-1 से जीत दर्ज की थी।

Story first published: Thursday, October 16, 2014, 0:07 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+