Sultan Johor Cup: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने अमेरिका को 22-0 से रौंदा, चखा जीत की हैट्रिक का स्वाद
कुआलालंपुर। मलयेशिया में खेले जा रहे सुल्तान जौहर कप टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को अमेरिका को 22-0 से रौंद कर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीक हासिल की। भारतीय टीम पूरे मैच के दौरान हावी रही। भारत के लिए चार खिलाडियों विशाल अंतिल, दिलप्रीत सिंह, हरमनजीत सिंह और अभिषेक ने हैट्रिक जमाई।
हरमनजीत ने सबसे ज्यादा 5 गोल दागे। अभिषेक ने 4, विशाल और दिलप्रीत ने 3-3 गोल दागे। महिंद्र सिंह ने दो व प्रताप लाकड़ा, रबिचंद्रा मोइरांगथम, रोशन कुमार, शेलेंद्र लाकड़ा और विवेक प्रसाद 1-1 गोल करने में सफल रहे। मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ियों के लिए गोल करना तो दूर वह बॉल को अपने पास रखने के लिए भी संघर्ष करते दिख रहे थे।
भारत ने पहले मैच में जापान को 3-2 और दूसरे मैच में मेजबान मलेशिया को 2-1 से पराजित किया था। भारत अब गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और फिर शनिवार को अपने अंतिम लीग मैच में ग्रेट ब्रिटेन की चुनौती का सामना करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
