शिवनारायण चंद्रपाॅल ने ठोके 61 रन, फिर बताया काैन है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेट शिवनारायण चंद्रपॉल वर्तमान में भारत में चल रही रोड सेफ्टी टी20 वर्ल्ड सीरीज में खेल रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत लीजेंड्स के खिलाफ शनिवार को टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज के रूप में एक विस्फोटक अर्धशतक बनाकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 61 रन बनाए, जिसमें 6 चाैके तो 2 छक्के शामिल रहे लेकिन बावजूद इसके उनकी टीम भारत लीजेंड्स के हाथों 7 विकेट से हहार गई। इसके बाद चंद्रपाॅल से जब पूछा गया कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज काैन है तो उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम लिया।
चंद्रपाॅल ने कोहली की कड़ी मेहनत और क्रिकेट के प्रति स्नेह की तारीफ की। चंद्रपॉल ने कहा कि कोहली अपने खेल पर वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं।। उन्होंने कहा कि कोहली इतने लंबे समय तक रैंकिंग में टाॅप पर बने रहने के हकदार हैं। कोहली वर्तमान में विश्व में शीर्ष क्रम के एकदिवसीय बल्लेबाज हैं और हाल ही में टेस्ट में अपना शीर्ष स्थान गंवा चुके हैं। उन्होंने स्पोर्टस्टार से कहा, "जाहिर है, विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। वह अपने खेल के सभी पहलुओं पर काम कर रहे हैं और परिणाम दिखा रहे हैं।''
उन्होंने आगे कहा, ''वह अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहा है, वह अपने कौशल पर काम करता है। आप उसे कड़ी मेहनत करते हुए देखते हैं और वह उन लोगों में से एक है, जो हमेशा अच्छा करना चाहता है। उन्होंने खुद को दिन-प्रतिदिन साबित किया। आपको उसके लिए उसे श्रेय देना होगा। इतने लंबे समय तक अपने खेल में टाॅप पर बने रहना आसान नहीं है। कोहली अपने काम में लग गए और परिणाम दिख रहे हैं।''
बता दें कि कोहली को माैजूदा समय तीनो फाॅर्मेट के बेस्ट खिलाड़ी माने जाते हैं। न्यूजीलैंड दाैरान उनके लिए खराब साबित हुआ था। न्यूजीलैंड दाैरे पर उन्होंने 11 पारियों (चार टी 20 आई, तीन वनडे और चार टेस्ट) में सिर्फ 218 रन बनाए। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन पूरी तरह से अप्रत्याशित था। चार पारियों में, वह सिर्फ 38 रन बनाने में सफल रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
