Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 : कोरोना वायरस के चलते बिगड़ा मजा, शाहरुख खान ने किए लगातार 2 ट्वीट

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 को लेकर उस समय बड़ी चर्चा छिड़ गई जब क्रिकेट गलियारे में इसके रद्द होने की बातें सामने आने लगीं। कारण है कोरोना वायरस जो दुनियाभर में अपना आतंक फैला चुका है। आईपीएल 29 मार्च को शुरू होना था लेकिन तारीख आगे बढ़ा दी गई। कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को उम्मीद है कि आईपीएल होगा। इसके लिए उन्होंने लगातार 2 ट्वीट भी किए।

किया ये ट्वीट

किया ये ट्वीट

बीसीसीआई और आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों के बीच एक मीटिंग हुई। इसमें शाहरुख भी शामिल थे। शाहरुख खान ने इस मीटिंग के बाद ट्वीट किया, 'सभी फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों से मैदान के बाहर मिलकर अच्छा लगा। बीसीसीआई और आईपीएल के बीच बैठक में भी वही बात दोहराई गई जैसा कि हम सभी महसूस करते हैं कि दर्शकों, खिलाड़ी प्रबंधन और हम जहां खेलते हैं, उन शहरों की सुरक्षा सबसे अहम है। स्वास्थ्य एजेंसियों और सरकार के सभी निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।'

टूर्नामेंट होने की उम्मीद जताई

टूर्नामेंट होने की उम्मीद जताई

दूसरा ट्वीट करते हुए शाहरुख ने कहा, 'उम्मीद करते हैं कि वायरस का जोर कम होगा ताकि आईपीएल आयोजित हो सके। बीसीसीआई और टीम मालिक सरकार के साथ संपर्क रखेंगे और हर किसी के के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फैसला करेंगे। सभी से मिलकर अच्छा लगा और फिर बार बार हाथों को स्वच्छ किया।'

कोरोना वायरस के कारण रद्द हुए मैच

कोरोना वायरस के कारण रद्द हुए मैच

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार सख्त हो चुकी है। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले 2 आखिरी वनडे मैच भी रद्द किए जा चुके हैं। चीन में अब तक 80,000 से भी ज्यादा लोग कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं जिनमें से 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस के 118,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और 4,291 लोगों की मौत हुई है। वहीं भारत में इसके 83 मामले सामने आए हैं।

Story first published: Saturday, March 14, 2020, 15:22 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+