For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशिया कप 2017: भारतीय शेरों का दीवाली धमाका, पाकिस्तान का बनाया भुर्ता

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। जहां भारत ने अपने पहले मैच में जापान को 5-1 से हराया था तो वहीं दूसरे मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को 7-0 से हराकर ग्रुप में टॉप किया था।

ढाका। एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी। जहां भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर ग्रुप में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है। गौरतलब है कि भारत ने अपने पहले मैच में जापान को 5-1 से हराया था तो वहीं दूसरे मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को 7-0 से हराकर ग्रुप में टॉप किया था। इससे पहले भारत और पाकिस्तान की टीमें हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में लंदन में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। ये दूसरी बार है जब भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप में हराया है।

पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ 7-0 से जीत के साथ की थी, लेकिन दूसरे मैच में जापान ने उसे 2-0 से हरा दिया था। अंतिम चार में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में ये मैच जीतना था।

यहां पढ़ेंः- ASIA CUP भारत बनाम पाकिस्तान LIVE-

6:52PM- और इस तरह से भारत ने ये मैच 3-1 से जीत लिया। इसी के साथ भारत ग्रुप में टॉप पर काबिज है।

6:25PM- पाकिस्तान ने 47वें मिनट में पहला गोल दागकर स्कोर 1-3 किया।। भारत के पास 2 प्वाइंट की लीड है।

6:19PM- पाकिस्तान को तीसरा पैनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उसे गोल में बदल नहीं पाया। भारत के डिफेंडर ने उसे अच्छी तरह से बचा लिया।

6:17PM- भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने दागा तीसरा गोल। भारत 3-0 से आगे।

6:15PM- भारत के लिए रमनदीप सिंह ने दागा दूसरा गोल। भारत 2-0 से आगे।

5:50PM- दूसरे क्वॉर्टर तक भारत ने अपनी लीड 1-0 से बना रखी है। भारत को पाकिस्तान के मजबूत डिफेंस को तोड़ने के लिए और गोल दागने होंगे।

5:45PM- भारत कमाल का खेल दिखा रहा है। पाकिस्तान को दो बार पैनाल्टी कॉर्नर मिल चुका है लेकिन भारत ने दोनों बार जबरदस्त तरीके से उसे बचा लिया। भारत भले ही अभी तक एक गोल कर पाया हो लेकिन कमाल की अटैकिंग हॉकी खेल रहा है।

5:32PM- भारत ने किया गोला, भारत 1-0 पाकिस्तान। भारत के चिंगलनसाना ने गोल दागकर भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी।

5:28PM- 15 मिनट का खेल हो चुका है। पहले क्वॉर्टर तक के खेल में भारत कोई संभावना नहीं बना सका है। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के पैनाल्टी कॉर्नर को शानदार तरीके से बचा लिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+