वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को दिया 202 रनों का लक्ष्य
मुथैया मुरलीधरन और असंथा मेंडिस की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को 45.1 ओवरों में 201 रनों पर समेट दिया।
वेस्टइंडीज की ओर से ड्वेन स्मिथ ने सर्वाधिक 67 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज डेल रिचर्ड्स ने 59 रनों का योगदान दिया। डरेन सैमी के बल्ले से 20 रन निकले।
स्मिथ ने 102 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए जबकि रिचर्ड्स ने अपनी 60 गेंदों की तेज पारी के दौरान 10 चौके और दो छक्के जड़े। निचले क्रम में सैमी ने 28 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया।
मुरलीधरन और मेंडिस ने अपनी झोली में तीन-तीन विकेट डाले। इसके अलावा लसिथ मलिंगा ने दो और थिलन तुषारा तथा नुवान कुलसेकरा ने एक-एक सफलता अर्जित की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications