फ़ेडरर, नडाल की आसान जीत
यूएस ओपन टेनिस प्रतियोगिता में रॉजर फ़ेडरर और रफ़ाएल नडाल ने बुधवार को अपने-अपने मैच जीत लिए हैं. रॉजर फ़ेडरर ने रात को दूसरे दौर के अपने मैच में जर्मनी के साइमन ग्रीउल को 6-3, 7-5,7-5 को हराया. 65वीं वरीयत प्राप्त साइमन ने फ़ेडरर को कई बार चुनौती दी.
दूसरे सेट में उनके पास दो सेट प्वाइंट भी थे. तीसरे सेट में फ़ेडरर 0-3 से पीछे थे लेकिन फ़ेडरर ने अच्छा खेल दिखाया और मैच जीता लिया. मैच के बाद फ़ेडरर ने कहा, मैने साइमन को कई बार खेलते हुए देखा है. मुझे पता था कि वो मुझे चुनौती दे सकता है.अगले दौर में फ़ेडरर का मुकाबला लेटन ह्युइट से होगा. 2004 के फ़ाइनल में दोनों की भिड़ंत हुई थी.
नडाल भी जीते
वहीं रफ़ाएल नडाल ने पहले राउंड के मैच में रिचर्ड गास्केट को 6-2,6-2,6-3 से हराया. नडाल घायल होने के कारण विंबलडन में नहीं खेले थे. वहीं पूर्व चैंपियन मरात साफ़िन प्रतियोगिता से बाहर हो गए. वे सीधे सेटों में ऑस्ट्रिया के जरगेन मेलज़र से हार गए.
महिला वर्ग में वर्तमान चैंपियन सरीना विलियम्स ने दूसरे दौर में अपनी प्रतिद्वंदी को 6-1, 6-1 से रौंद दिया. उन्होंने हंगरी की मेलिंडा को केवल 53 मिनट में हरा दिया. वहीं वीनस ने भी अपना मैच जीता हालांकि वे पूरी फॉर्म में नहीं दिखी.
वर्ष 2005 की चैंपियन किम क्लाइस्टर्स ने 14वीं वरीयता प्राप्त मरियन बार्तोली को 5-7, 6-1, 6-2 से हराया. वे दो साल के बाद मैदान पर लौटी हैं. जबकि फ़्रांस की एमली मॉरेज़मो यूएस ओपन से बाहर हो गई हैं. वे कनाडा की उभरती खिलाड़ी एलेक्सज़ाडरा से 6-4, 6-0 से हार गईं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
