अमेरिकी ओपन : क्लिस्र्ट्स ने की वीनस की छुट्टी (लीड-1)
दो साल बाद टेनिस में वापसी करने के पश्चात अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेल रहीं क्लिस्र्ट्स ने दो बार इस खिताब पर कब्जा कर चुकी वीनस को 6-0, 0-6, 6-4 से पराजित किया। क्लिस्र्ट्स ने 2003 में यह खिताब जीता था।
वीनस की विदाई के साथ अमेरिकी ओपन से एक और वरीय खिलाड़ी की विदाई हुई। तीसरी वरीयता प्राप्त वीनस से पहले सर्वोच्च वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी दिनारा सफीना, चौथी वरीय एलेना दिमेंतिएवा और पांचवीं वरीय सर्बिया की जेलेना जानकोविक की छुट्टी हो चुकी है।
पुरुष वर्ग में विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे और तीसरे वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल चौथे दौर में पहुंच गए हैं।
मरे ने रविवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में अमेरिका के टेलर डेंट को 6-3, 6-2, 6-2 से पराजित किया। डेंट मैच के दौरान पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं थे।
दूसरी ओर, नडाल ने स्पेन के निकालस एल्माग्रो को 7-5, 6-4, 6-4 से हराया। नडाल भी मैच के दौरान फिट नहीं दिखे। तीसरे सेट के दौरान उन्होंने पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत की थी।
अर्जेटीना के जुआन डेल पोट्रो भी चौथे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। पोट्रो ने कड़े मुकाबले के बाद आस्ट्रिया के डेनियल कोएलेलर को 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।
रविवार को फ्रांसीसी खिलाड़ी जो विल्फ्रेड त्सोंग और गेल मोनफिल्स के लिए भी अच्छा रहा। दोनों चौथे दौर में पहुंच गए।
त्सोंग ने जहां हमवतन जूलियन बेनेत्यू को 7-6 (7-4), 6-2, 6-4 से पराजित किया वहीं मोनफिल्स ने जोस अकासुरो पर 6-3, 6-4, 1-0 से जीत हासिल की। अस्वस्थ्य होने के कारण अकासुरो मैच पूरा नहीं कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications