दक्षिण अफ़्रीका की पहली जीत
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में मेज़बान दक्षिण अफ़्रीका की उम्मीदें बनी हुई है. श्रीलंका के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच हारने के बाद उसने प्रतियोगिता में शानदार वापसी की.
दक्षिण अफ़्रीका ने अपने दूसरे मैच में न्यूज़ीलैंड को पाँच विकेट से हरा दिया है.
सेंचुरियन में हुए इस मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ़ 214 रन बनाकर ही आउट हो गई.
जवाब में दक्षिण अफ़्रीका ने पाँच विकेट के नुक़सान पर 41.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
पारी
दक्षिण अफ़्रीका ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया. न्यूज़ीलैंड की पारी में ठहराव नहीं आ पाया और विकेट लगातार गिरते रहे.
रॉस टेलर ने ज़रूर मोर्चा संभाले रखा और सर्वाधिक 72 रन बनाए. लेकिन दक्षिण अफ़्रीका के वेन पॉर्नेल ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड को ज़्यादा रन नहीं बनाने दिया.
पॉर्नेल ने 57 रन देकर पाँच विकेट चटकाए. रॉस टेलर के 72 रन के अलावा ब्रैंडन मैकुलन ने 44 और इलियट ने 39 रनों का योगदान दिया.
215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ़्रीका ने भी अच्छी शुरुआत नहीं की और कप्तान ग्रैम स्मिथ सिर्फ़ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
लेकिन पहले हाशिम अमला और ज़ाक कैलिस ने पारी संभाली, तो बाद में एबी डिवेलियर्स ने रही-सही कसर पूरी कर दी.
डी वेलियर्स 70 रन बनाकर नाबाद रहे. हाशिम अमला ने 38 और ज़ाक कैलिस ने 36 रन बनाए.
अपनी शानदार गेंदबाज़ के लिए वेन पॉर्नेल को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
