हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर महिला खिलाड़ी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
नई दिल्ली। एक सनसनीखेज मामला..हॉकी से जुड़ा हुआ आ रहा है..भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाने वाली महिला खुद भारतीय मूल की एक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी है।
शारीरिक उत्पीड़न ही नहीं मानसिक आघात भी है 'घरेलू हिंसा', पढ़ें विस्तार से
उसने सरदार सिंह के खिलाफ लुधियाना पुलिस से शिकायत की है। महिला का कहना है कि वो पिछले चार साल से सरदार सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। सरदार के साथ उसकी मंगनी साल 2012 में ही हो गई थी । सरदार ने उनका चार साल तक शारीरिक, मानसिक और इमोशनल शोषण किया है लेकिन वो पूरी तरह से आहत तब हुई जब साल 2015 में सरदार सिंह ने उन्हें गर्भपात कराने के लिए दवाब डाला क्योंकि सरदार सिंह उस बच्चे को अपनाना नहीं चाहते थे और ना ही उससे शादी करना चाहते थे। इन सबके बारे में सरदार सिंह के बड़े भाई को भी पता है।
बाल यौन-शोषण: जानकारी ही बचाव है..
आज तक न्यूज चैनल के मुताबिक इस महिला खिलाड़ी की उम्र 21 साल है और लुधियाना पुलिस ने लड़की के लिखित बयान के आधार पर सरदार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सरदार सिंह ने प्यार किया, अय्याशी की और गर्भपात कराया
महिला की मुलाकात सरदार सिंह से लंदन ओलंपिक के दौरान हुई थी और चंद मुलाकात के बाद ही दोनों का रिश्ता प्रेम-प्रसंग में बदल गया था। महिला का कहना है कि गर्भपात के बाद सरदार सिंह उसे इग्नोर करने लगे वो उससे मिलते नहीं थे और उसे कई बार फिजकली, मेंटली और इमोशनली टार्चर किया है, जिसे दुखी और मजबूर होकर उसने सरदार सिंह के खिलाफ एक्शन लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
