Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत का मुक़ाबला न्यूज़ीलैंड से

श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय एक दिवसीय प्रतियोगिता के अंतर्गत कोलंबो में आज भारत का मुक़ाबला न्यूज़ीलैंड से है.

इस प्रतियोगिता में यह भारत का पहला मैच है, जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम मेज़बान श्रीलंका से अपना पहला मैच हार चुकी है.

वैसे भारत की टीम जुलाई के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेली है.

जून-जुलाई में भारत ने ट्वेन्टी-20 विश्व कप के बाद एक दिवसीय सिरीज़ के लिए वेस्टइंडीज़ का दौरा किया था. इस सिरीज़ में भारत ने जीत हासिल की थी.

इस मैच में भारतीय टीम में वीरेंदर सहवाग नहीं हैं और अब घायल होने के कारण गौतम गंभीर भी सिरीज़ में नहीं खेल पाएँगे.

उनकी जगह टीम में विराट कोहली को शामिल किया गया है. लेकिन गंभीर और सहवाग की अनुपस्थिति में भारत को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है ख़ासकर पारी की शुरुआत में.

पारी की शुरुआत

वैसे जानकारों का कहना है कि सहवाग और गंभीर की अनुपस्थिति में दिनेश कार्तिक और सचिन तेंदुलकर पारी की शुरुआत कर सकते हैं.

दिनेश कार्तिक ने वेस्टइंडीज़ दौरे पर भी भारतीय पारी की शुरुआत की थी. भारतीय कप्तान धोनी का भी मानना है कि ऐन वक़्त पर गौतम गंभीर का घायल होना टीम के लिए झटका है.

पत्रकारों से बातचीत में धोनी ने कहा, "गंभीर का घायल होना हमारे लिए झटका है. लेकिन आप इस मामले में कुछ नहीं कर सकते. ये अन्य खिलाड़ियों के लिए एक मौक़ा भी है कि वे अपने को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित करें."

वैसे भारत के लिए राहुल द्रविड़ का टीम में होना फ़ायदेमंद हो सकता है. सहवाग और गंभीर की ग़ैर मौजूदगी में द्रविड़ का अनुभव टीम को मज़बूती दे सकता है.

द्रविड़ को लंबे समय बाद एक दिवसीय टीम में शामिल किया गया है. इस मैच में महाराष्ट्र के अभिषेक नायर को मौक़ा दिया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो ये अभिषेक का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा.

दबाव

ऑल राउंडर अभिषेक नायर मध्यम तेज़ गति से गेंदबाज़ी भी कर लेते हैं. कप्तान धोनी का कहना है कि वे पाँच तेज़ गेंदबाज़ों के साथ इस मैच में नहीं उतरेंगे.

उनका कहना है कि युवराज सिंह, यूसुफ़ पठान और सुरेश रैना से भी गेंदबाज़ी कराई जाएगी.

दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड की टीम अपना पहला मैच हार चुकी है और प्रतियोगिता में बने रहने के लिए उसका भारत के ख़िलाफ़ मैच में जीतना ज़रूरी है. इसलिए दबाव न्यूज़ीलैंड की टीम पर है.

भारत का दूसरा मैच मेज़बान श्रीलंका से शनिवार को खेला जाएगा. जबकि फ़ाइनल मैच सोमवार को होगा.

भारतीय टीम (इनमें से चुनी जाएगी)

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, विराट कोहली, यूसुफ़ पठान, आशीष नेहरा, अमित मिश्रा, अभिषेक नायर, सुरेश रैना, ईशांत शर्मा, प्रवीण कुमार और आरपी सिंह.

न्यूज़ीलैंड की टीम (इनमें से चुनी जाएगी)

डेनियल वेटोरी (कप्तान), शेन बांड, नील ब्रूम, इयन बटलर, ब्रैंडन डियामेंटी, ग्रांट इलियट, मार्टिन गुप्टिल, गैरेथ होपकिंस, ब्रैंडन मैकुलम, नाथन मैकुलम, काइल मिल्स, जैकब ओरम, जीतन पटेल, जेसी राइडर, रॉस टेलर और डेरेल टफ़ी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+