For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय हॉकी टीम की हुई घोषणा, अनुभवी खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

नई दिल्ली। यंग ब्रिगेड से कुछ खास कमाल न कर पाने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अनुभवी खिलाड़ियों की तरफ रुख किया है। गौरतलब हो की हॉकी की टीम इन दिनों आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियों में जुटी है। ऐसे में 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में अनुभवी सरदार सिंह, बिरेंद्र लाकड़ा और रमनदीप सिंह की वापसी हो गई है। गौरतलब हो की हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने युवाओं को मौका दिया था लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। ऐसे में 23 जून से नीदरलैंड्स में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक बार फिर अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

ये संभालेंगे कमानः गौरतलब हो की इस 18 सदस्यीय टीम की कमान गोलकीपर पीआर श्रीजेश के हाथों में होगी, इनकी कप्तानी में भारत ने पिछली बार सिल्वर मेडल जीता था, और 34 साल के बाद भारत ने कोई मेडल जीता था। इस जिम्मेदारी पर श्रीजेश ने कहा की उस वक्त हम गोल्ड के हम बहुत नजदीक थे। सबसे अहम था कि ऑस्ट्रेलिया को हराने के करीब थे। हालांकि हमें दूसरे नंबर पर रहना पड़ा. फिर भी हमारे लिए यह यादगार टूर्नामेंट था। इस बार भी हम इसे यादगार बनाना चाहते हैं। खासतौर पर इसलिए भी क्योंकि आखिरी बार यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस पर टीम के चीफ कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि टीम में युवा और अनुभव का मिश्रण है। उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी बहुत अहम टूर्नामेंट है। कॉमनवेल्थ गेम्स और चैंपियंस ट्रॉफी के प्रदर्शन के आधार पर ही एशियाई खेलों के लिए टीम चुनी जाएगी। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 23 जून को करेगा.


भारतीय टीमः
गोलकीपर- श्रीजेश (कप्तान), कृष्ण बहादुर सिंह,
डिफेंडर- हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंदर कुमार, जरमनप्रीत सिंह, बिंरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास,
मिडफील्डर- मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह (उपकप्तान), सरदार सिंह और विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड- सुनील आचार्य, रमनदीप सिंह, मनदीप सिंह, सुमित कुमार (जूनियर), आकाशदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह

Story first published: Thursday, May 31, 2018, 13:52 [IST]
Other articles published on May 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+