For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018: गोल्ड की प्रबल दावेदार भारतीय हॉकी टीम जकार्ता के लिए हुई रवाना, जानिए फुल शेड्यूल

नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत का मान बढ़ाने के लिए सभी खिलाड़ी इस वक्त जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं वहीं इस प्रतियोगिता में अगर किसी भारतीय टीम को गोल्ड का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है तो वो है भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम । गौरतलब हो कि भारतीय टीमें एशिया में फिलहाल टॉप रैंक टीम हैं और इसी कारण वह मजबूत हौसले के साथ मुकाबले में उतरेंगी। बता दें कि इस मुकाबले के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता रहने वाली भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। अनुभवी ड्रैगफ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह और स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह ने 18 सदस्यीय टीम में वापसी की है. भारत ने 2014 के इंचिओन (दक्षिण कोरिया) एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था और 2020 के टोक्यो ओलिंपिक में सीधे प्रवेश के लिए यह उपलब्धि दोहराना चाहेगा।

वहीं महिला टीम की कमान भारतीय महिला टीम की सबसे सफल कप्‍तान रानी रामपाल को सौंपी गई हैं। रानी की आगुवाई में भारत ने पिछले साल महिला एशिया कप का खिताब जीता था। वहीं गोलकीपर सविता को उप कप्‍तान को उप कप्‍तान की जिम्‍मेदारी सौंपी गई हैं। भारत एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर 2020 के तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए सीधा क्वालीफाई करना चाहेगा।

पुरुष हॉकी टीम का पूरा शेड्यूल

पूल ए - भारत, कोरिया, जापान, श्रीलंका, हॉन्गकॉन्ग चीन

पूल बी - मलेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ओमान, थाइलैंड, इंडोनेशिया

22 अगस्त 2018- भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग चाइना - शाम पांच बजे

24 अगस्त 2018-भारत बनाम जापान - दोपहर 2:30 बजे

26 अगस्त 2018- भारत बनाम कोरिया - दोपहर 2:30 बजे

28 अगस्त 2018-भारत बनाम श्रीलंका - दोपहर 12:30 बजे

30 अगस्त 2018- पहला सेमीफाइनल - शाम 03:30 बजे

दूसरा सेमीफाइनल - शाम सात बजे

नौवें और दसवें स्थान के लिए मैच - सुबह 10:30 बजे

सातवें और आठवें स्थान के लिए मैच- दोपहर दो बजे

एक सितंबर 2018-फाइनल मैच - शाम सात बजे

ब्रॉन्ज मेडल मैच - शाम 03:30 बजे

11वें और 12वें स्थान के लिए मैच - सुबह 10:30 बजे

पांचवें और छठे स्थान के लिए मैच - दोपहर दो बजे

महिला हॉकी टीमः

पूल ए - चाइना, जापान, मलेशिया, हॉन्गकॉन्ग, चीनी-ताइपै
पूल बी - कोरिया, भारत, थाइलैंड, काजिकस्तान, इंडोनेशिया
19 अगस्त 2018

भारत बनाम इंडोनेशिया - शाम 06:30 बजे

21 अगस्त 2018-भारत बनाम काजिकस्तान - दोहपर 12:30 बजे

25 अगस्त 2018-भारत बनाम कोरिया - शाम 05:30

27 अगस्त 2018- थाइलैंड बनाम भारत - शाम 04:30 बजे

29 अगस्त 2018-पहला सेमीफाइनल - शाम 03:30 बजे

दूसरा सेमीफाइनल - शाम सात बजे

सातवें और आठवें स्थान के लिए मैच - सुबह 10:30 बजे

पांचवें और छठे स्थान के लिए मैच - दोपहर दो बजे

31 अगस्त 2018-फाइनल मैच - शाम सात बजे

ब्रॉन्ज मेडल - शाम 03:30 बजे

नौवे और दसवें स्थान के लिए मैच - दोपहर दो बजे

Story first published: Tuesday, August 14, 2018, 15:50 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+