For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ओलंपिक में भारतीय हाॅकी टीम सबसे आगे, जानिए कितने मेडल जीत चुकी है

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा)। ओलंपिक में पुरूष भारतीय हाॅकी टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी एक मेडल अपने खाते में जोड़ लिया है। भारत ने ब्राॅन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया। यह 41 साल बाद भारतीय हाॅकी टीम के खाते में कोई मेडल आया है। हालांकि आपको यह जानकर खुशी होगी कि ओलंपिक इतिहास में भारतीय हाॅकी टीम का डंका है।

ओलंपिक में भारतीय हाॅकी टीम है सबसे आगे

ओलंपिक में भारतीय हाॅकी टीम है सबसे आगे

भारतीय पुरूष हाॅकी टीम ओलंपिक में सबसे सफल टीम है। अर्जेंटीना, जर्मनी, ब्रिटेन जैसी बड़ी टीमें भी वैसा प्रदर्शन नहीं दिखा पाई हैं जैसा कि पुरूष हाॅकी टीम ने दिखाया है। भारत हाॅकी में सबसे ज्यादा मेडल लाने वाले देश है। भारत के नाम हाॅकी में अब कुल 12 मेडल हो चुके हैं, जो ओलंपिक में किसी हाॅकी टीम द्वारा सबसे ज्यादा मेडल हैं।

जीत चुकी है 8 गोल्ड मेडल

जीत चुकी है 8 गोल्ड मेडल

खास बात यह है कि 12 मेडल भारत तो 8 गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही है। पहला गोल्ड 1928 के खेलों में आया था। फिर, भारत 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964, 1980 में खेलों में चैंपियन के रूप में उभरा और गोल्ड पर कब्जा जमाया। 1960 रोम में टीम ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। 1968 मैक्सिको सिटी और 1972 म्यूनिख ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल टीम ने अपने नाम किया। अब 41 साल बाद ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरूष हाॅकी टीम ने सफलता पाई, जिसमें ब्राॅन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत ने 8 गोल्ड, 1 सिल्वर व 3 ब्राॅन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।

Tokyo 2020: ये ऐतिहासिक पदक कोविड वारियर्स के नाम, कप्तान मनप्रीत सिंह ने जताया आभार

जबरदस्त खेल दिखाने में माहिर है भारत

जबरदस्त खेल दिखाने में माहिर है भारत

यही नहीं, हाॅकी टीम गोल के मामले में भी जबरदस्त खेल दिखाने में माहिर है। ओलंपिक इतिहास में गोल्ड मेडल के लिए हुए किसी मैच में भारत ने ही सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया है। यानी कि सबसे ज्यादा गोल दागने में भारत है अव्वल। ब्रिटेन, जर्मनी में हुए 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। फाइल में उनका सामना जर्मनी से हुआ था। भारत ने गोल्ड मेडल जीतने के लिए एकतरफा खेल दिखा दिया। खिलाड़ियों ने 8 गोल दाग दिए थे, जबकि जर्मनी एक ही गोल कर सका था। यह ओलंपिक खेलों के हाॅकी इवेंट के फाइनल का सबसे ज्यादा गोल होने वाला मैच भी है। हालांकि ओलंपिक 2020 में भी ब्राॅन्ज मेडल के लिए भारत-जर्मनी ने कुल 9 गोल किए, लेकिन इसमें भारत के 5 गोल रहे।

सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली टीमें-

भारत- 12 मेडल, 8 गोल्ड, 1 सिल्वर, 3 ब्राॅन्ज

जर्मनी- 11 मेडल, 4 गोल्ड, 3 सिल्वर, 4 ब्राॅन्ज

पाकिस्तान- 8 मेडल, 3 गोल्ड, 3 सिल्वर, 2 ब्राॅन्ज

ग्रेट ब्रिटेन- 9 मेडल, 3 गोल्ड, 2, सिल्वर, 4 ब्राॅन्ज

नीदरलैंड्स- 9 मेडल, 2 गोल्ड, 4 सिल्वर, 3 ब्राॅन्ज

आस्ट्रेलिया- 9 मेडल, 1 गोल्ड, 3 सिल्वर, 5 ब्राॅन्ज

न्यूजीलैंड- 1 मेडल, गोल्ड

अर्जेंटीना- 1 मेडल, गोल्ड

Story first published: Thursday, August 5, 2021, 10:45 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+