हॉकी के खिलाड़ियों को ईनाम चाहिए, भीख नहीं
नई दिल्ली। भारत के धुर विरोधी पाकिस्तान को हरा कर एशियन ट्राफी पर अपना अधिकार जमाने वाली भारतीय हॉकी टीम इस समय एक ऐसे दर्द से गुजर रही है जिसे देने वाला उसका अपना देश हैं। भारत के राष्ट्रीय खेल के खिलाड़ी इस समय काफी उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। वजह है उन्हें जीत कर आने पर ईनाम के तौर पर मात्र 25 हजार रूपये दिये गये जिसे भारतीय टीम ने लेने से इंकार कर दिया।
बेहद ही उग्र रूप में नजर आये भारतीय टीम के कप्तान राजपाल सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से हमें 25 हजार रूपये दिये गये हैं तो क्या इसे देकर वो हम पर एहसान कर रहे थे, आज हम चैपिंयस होकर आये, देश के सम्मान के लिए खेलने वाली भारतीय हॉकी टीम के साथ ऐसा दोहरा बर्ताव क्यों?
जबकि चंद महीने पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीता था तो उस पर पैसों की बरसात की गई और करोड़ो रूपये उन पर ऐसे लुटाये गये जैसे कि रूपये नहीं बल्कि पानी हों। सरकार की ओर से हॉकी खिलाड़ियों के प्रति ये रवैया वाकई में बेहद निराशाजनक और घटिया है। खिलाड़ियों के प्रति ये रवैया ये दर्शाता है कि हॉकी का सरकार की निगाहों में कौन सी जगह है।
अपनी जीत के पीछे युवा खिलाड़ियों के जोश को बताते हुए कप्तान ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में मिली जीत के बाद देश वापस लौटे हरेक खिलाड़ी को हॉकी इंडिया ने 25 हजार रुपये देने का फैसला किया। जिसे खिलाड़ियों ने ठुकरा दिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications