विश्वकप के Top 10 में जगह बनाएगी भारतीय हॉकी टीम : कोच
वाल्श का लक्ष्य इस मुकाबले में भारतीय हॉकी को शीर्ष आठ में जगह दिलाना है।उन्होंने कहा कि यूरोपीय दौरे से पहले यहां अभ्यास शिविर लाभदायक रहा। कोच ने कहा, "विश्व कप में अब तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है।यहां पूरी टीम की अच्छी तैयारियां चल रही हैं और वह किसी भी बड़ी चुनौती का सामना करने के लिये पूरी तरह तैयार है।
यह भी पढ़ें- जंग में आईपीएल भी
वाल्श ने विश्व कप के लिये चुने गये ३३ संभावित खिलाड़ियों के संदर्भ में कहा, "तैयारी के दौरान कई क्षेत्रों पर गौर किया गया।इनमें नयी तकनीक अपनाना और विरोधी को ध्यान में रखकर रणनीति बनाना भी शामिल रहा है।हम प्रत्येक खिलाड़ी के विकास और सुधार पर भी पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं।
इसी क्रम में हॉकी के कई दिग्गजों ने भी टीम का हौसला बढ़ाते हुए आगामी जंग में देश का नाम रोशन करने की बात कही है। फिलहाल सभी का ध्यान बड़ी प्रतिस्पर्दधाओं पर टिका हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
