Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 को लेकर आई अपडेट, पूरी तरह से रद्द हो सकता है टूर्नामेंट

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते डर की दहशत बनी हुई है। ना सिर्फ लोगों को इस बीमारी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा बल्कि खेल जगत भी काफी प्रभावित हुआ। बड़े-बड़े टूर्नामेंट स्थगित कर दिए गए। अब आईपीएल को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है कि क्या टूर्नामेंट हो पाएगा या नहीं। लेकिन माैजूदा समय जो हालात बनते दिख रहे हैं उसे देख लगता है कि टूर्नामेंट पूरी तरह से रद्द हो सकता है। वहीं बीसीसीआई के एक सूत्र ने भी आईपीएल को लेकर नई अपडेट देते हुए कहा कि टूर्नामेंट पूरी तरह से रद्द हो सकता है।

रद्द करने अलावा कोई विकल्प नहीं

रद्द करने अलावा कोई विकल्प नहीं

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, ऐसा लगता है कि आईपीएल 2020 को पूरी तरह से रद्द कर दिया जा सकता है क्योंकि बीसीसीआई के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। रिपोर्टों से पता चलता है कि बीसीसीआई या आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के कार्यालय में कोई भी वर्तमान में टूर्नामेंट के बारे में नहीं सोच रहा है। पिछले हफ्ते एक अपडेट आया था कि संबंधित अधिकारियों और फ्रेंचाइजी के बीच एक सम्मेलन कॉल मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।

नहीं हो रहा कोई विचार

नहीं हो रहा कोई विचार

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ''कल (मंगलवार) फ्रेंचाइजी के साथ सम्मेलन बुलाए जाने के बाद भी हितधारकों को अनौपचारिक रूप से अवगत कराया जाएगा, भले ही औपचारिक घोषणा जल्द न की गई हो।'' उन्होंने कहा, ''वे (बीसीसीआई) के अधिकारी अब आईपीएल के बारे में नहीं सोच रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण स्थिति खराब हो रही है। ऐसे में आईपीएल पर विचार नहीं किया जा सकता। लेकिन बोर्ड के सदस्य जब फ्रेंचाइजियों से मीटिंग करेंगे तो स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी।''

चमत्कार होने की आशंका भी कम

चमत्कार होने की आशंका भी कम

सूत्र ने आगे कहा कि लेकिन यहां अभी भी फैसला इस महीने के आखिर तक लेना है जहां हम चमत्कार की आशा कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से दुनिया और देश के हालात बिगड़ रहे हैं ऐसे में चमत्कार होने की भी आशंका नहीं लग रही। क्योंकि आईपीएल में न सिर्फ हमारे देश बल्कि दूसरे देशों के भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे में इस टूर्नामेंट के अब बेहद कम आसार हैं।

Story first published: Monday, March 23, 2020, 15:45 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+