IND vs SA : रद्द हो सकता है धर्मशाला में होने वाला पहला वनडे, बड़ी खबर आई सामने
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम 12 मार्च को हिमाचल के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है जो चोट से उभरे हैं। न्यूजीलैंड में 3-0 से वनडे व 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम अब अपने घर जीत हासिल कर खोया आत्मविश्वास फिर हासिल करना चाहेगी। लेकिन इस मैच के शुरू होने से पहले बुरी खबर सामने आई है, जिससे लग रहा है कि मैच रद्द भी हो सकता है।

बारिश डालेगी खलल
दरअसल, मैच के होने से पहले माैसम विभाग द्वारा बड़ी अपडेट सामने आई है। माैसम विभाग के अनुसार, बारिश मैच का मजा खराब कर सकती है। विभाग के शिमला केंद्र ने 12 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही अनुमान जताया गया है कि मैच के दिन तूफान और बारिश खेल बिगाड़ सकते हैं। इस लिहाज से कम ओवरों का मैच तो छोड़ ही दीजिए, मैच शुरू भी हो सकेगा इस पर संदेह बना हुआ है। सिर्फ 12 मार्च ही नहीं, बल्कि 12 से लेकर 15 मार्च तक बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

बारिश के कारण रद्द हो चुका है मैच
इसी मैदान पर भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पिछला मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हुआ था। तब 15 सितंबर 2019 को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में होना था। लेकिन इस बार एचपीसीए (HPCA) ने धर्मशाला के देवता इंद्रु नाग के खनियारा स्थित प्राचीन मंदिर में हवन-यज्ञ भी करवाया है। पदाधिकारियों ने इंद्रु नाग मंदिर में मैच के दौरान बारिश न होने की कामना की। धर्मशाला और आसपास क्षेत्र में मान्यता है कि इंद्रु नाग न केवल धौलाधार क्षेत्र के पीठासीन देवता हैं बल्कि इसे बारिश का देवता भी माना जाता है। इंद्रु नाग भगवान इंद्र के साक्षात रूप हैं। साल 2013 में जब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले के तौर पर धर्मशाला में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था तब इंद्रू नाग देवता की पूजा की गई थी। इसके बाद मैच पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ा था।

धर्मशाला स्टेडियम का रिकाॅर्ड
अगर इस स्टेडियम में अबतक हुए मैचों का रिकाॅर्ड देखें तो अभी तक यहां 4 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस दाैरान भारत ने 2 जीते हैं तो 2 हारे हैं। आखिरी बार यहां भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 10 दिसंबर 2017 को मैच खेला था जिसमें श्रीलंका ने बड़ी आसानी से भारत को हरा दिया था। भारत की पूरी टीम महज 112 रन पर ढेर हो थी और श्रीलंका ने 7 विकेट रहते मैच जीत लिया था। इससे पहले 27 जनवरी 2013 को भारत को यहां इंग्लैंडसे 7 विकेट से हार मिली थी। वहीं विंडीज के खिलाफ 17 अक्तूबर 2014 को, जबकि 16 अक्तूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत मिली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
