For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हॉन्‍ग कॉन्‍ग को 26-0 से मात देकर तोड़ा 86 वर्ष पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस प्रतियोगिता में एक नया कीर्तिमान रचा है। दरअसल बुधवार को हुए पूल मैच में टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग चाइना को 26-0 के अंतर से बुरी तरह हरा दिया। इतना ही नहीं भारत ने 86 साल पुराने अपने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। उस वक्त 1932 ओलिंपिक्स में भारत ने यूएस को 24-1 से हराया था। इसके साथ ही भारत ने अपनी पिछली सबसे बड़ी जीत के आंकड़े 17-0 को भी तोड़ दिया।

अगर इस मुकाबले की बात करें तो इस मैच में भारत शुरुआत से ही हावी था। बता दें कि इससे पहले टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। इस मैच में भारत के 4 खिलाड़ियों ने गोल्स की हैट ट्रिक लगाई। वहीं पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर रख दिया था। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैच में भारत के 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए। भारतीय हॉकी के इतिहास में 86 साल बाद यह मौका आया है, जब उसने इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

1932 के ओलिंपिक्स में रचा था इतिहासः एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 86 साल बाद जबरदस्त जीत दर्ज की है। 86 साल पहले की जिस जीत का जिक्र किया जा रहा है, वह 1932 के ओलिंपिक्स की है। ओलिंपिक्स में हॉकी के सेमिफाइनल में भारत (ब्रिटिश इंडिया) की भिड़ंत अमेरिका से हुई। इस टीम के कप्तान थे लोक बोखारी। इस मैच में अकेले ध्यानचंद और रूप सिंह ने 18 गोल किए थे। जबकि विरोधी टीम महज एक गोल कर पाई थी।

Story first published: Wednesday, August 22, 2018, 16:44 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+