महिला हॉकी विश्वकप: जीत का स्वाद चखने आयरलैंड के खिलाफ उतरेगी भारतीय टीम
नई दिल्ली। पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मैच गंवाने के बाद भारतीय महिला टीम जीत की तलाश में वीरवार को आयरलैंड के खिलाफ उतरेगी। आयरलैंड की निचली रैंकिग और कमजोर होने का फायदा भारतीय टीम को मिलेगा। भारत यह मैच जीतकर विश्वकप में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।
इससे पहले पूल बी के शुरूआती मैच में रैंकिंग में दूसरे स्थान की टीम से भारतीय टीम ने 1-1से ड्रा खेला था। भारत ने शुरूआत में एक गोल के साथ बढ़त बनाई थी लेकिन अंतिम समय में कमजोर डिफेंस को भेदकर इंग्लैंड ने बराबरी का गोल कर दिया।विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारत का सामना अब 16वीं रैंकिंग वाली आयरलैंड से है
हर हाल में जीतना होगा मैच:
भारत को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर भारत को आयरलैंड के खिलाफ जीत मिलेगी तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगा। उसे 29 जुलाई को अमेरिका से आखिरी लीग मैच खेलना है।
पिछले साल आयरलैंड ने हराया:
भारत के पास मौका है कि वह पिछले साल हुए विश्वकप के सेमीफाइनल का हिसाब चुकता कर ले।जोहानिसबर्ग में हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में आयरलैंड ने 2-1 से हराया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
