अमेरिकी ओपन : सोमदेव व सानिया दूसरे दौर में, फेडरर भी जीते (लीड-1)
सोमदेव ने सोमवार देर रात खेले गए पहले दौर के मुकाबले में जहां पुर्तगाल के फ्रेडरिको गिल को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-3 से हराया, वहीं महिला वर्ग में सानिया ने बेलारूस की ओल्गा गोवोरत्सवा को पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
सानिया को गोवोरत्सवा ने कड़ी टक्कर दी। बाद में सानिया ने उन्हें कड़े संघर्ष में 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। पहले सेट में आसान जीत दर्ज करने के बाद सानिया दूसरे सेट में अपने खेल पर नियंत्रण नहीं रख पाईं, जिसका नतीजा हुआ कि वह यह सेट हार गईं। तीसरे सेट में सानिया ने हालांकि एक बार फिर वापसी की और मैच अपने नाम किया।
विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फेडरर ने 18 वर्ष के अमेरिकी वाइल्डकार्डधारी खिलाड़ी डेविन ब्रिटन को 6-1, 6-3, 7-5 से पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
फेडरर ने कहा, "ग्रैंड स्लैम या किसी भी प्रतियोगिता में जीतकर मुझे खुशी ही होती है। अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंचकर भी मुझे खुशी ही हो रही है। "
ब्रिटन की तारीफ करते हुए फेडरर ने कहा, "ब्रिटन का प्रदर्शन अच्छा रहा। दरअसल मैं एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ खेल रहा था, जो खोने के लिए नहीं खेल रहा था।"
फेडरर लगातार छठे खिताब के लिए प्रयासरत हैं। इसके अलावा सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी इस साल के अंत तक अपने पास रखने के लिए फेडरर को कम से कम चौथे दौर तक का सफर तय करना होगा।
वह अगर ऐसा नहीं कर सके तो इसका सीधा फायदा ब्रिटेन के एंडी मरे और स्पेन के राफेल नडाल को मिलेगा, जो क्रमश: दूसरे और तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
फेडरर की असमय विदाई की सूरत में मरे को सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी मिल सकती है लेकिन अगर मरे भी असमय उलटफेर का शिकार हुए तब नडाल इसे हासिल करना चाहेंगे।
इसके लिए नडाल को इस खिताब पर कब्जा करना होगा, जो काफी कठिन माना जा रहा है क्योंकि वह घुटने में चोट के कारण दो महीने तक टेनिस से दूर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications