एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत और चीन आमने-सामने

By Rizwan

सिंगापुर। पिछले हफ्ते पुरुष टीम टीम के एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जे के बाद अब महिला हॉकी टीम की निगाहें भी ट्रॉफी पर हैं। टीम आज फाइनल मुकाबले में चीन से खेलेगी।

सिंगापुर में खेली जा रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की टीम अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में पहुंच गई है। जहां शनिवार को उसके और ट्रॉफी के बीच चीन की टीम होगी, जिससे उसे पार पाना होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को अपने आखिरी लीग मुकाबले में चीन के हाथों 3-2 से हार गई, लेकिन उसने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहले ही जगह बना ली थी।

भारत को भुलाना होगा हार का गम

शनिवार को एक बार फिर भारत के सामने चीन की टीम होगी, ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को शुक्रवार की हार को भुलाते हुए शानदार प्रदर्शन करना होगा।

29 अक्टूबर से शुरू हुए टूर्नामेंट में भारत ने अब तक चार मैच खेले हैं। इसमें दो में उसे जीत मिली है जबकि एक ड्रॉ और एक में हार का सामना करना पड़ा है। भारत अकंतालिका में दूसरे नंबर पर है।

भारत और चीन दोंनों ही टीमों ने कभी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर दोनों ही टीमें पहली बार इस खिताब को अपने नाम करने का प्रयास करेंगी। दक्षिण कोरिया दो और जापान एक बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है।

Story first published: Saturday, November 5, 2016, 6:40 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+