हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर महिला हॉकी को मिला गिफ्ट
लंदन। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए गुड न्यूज आई। यह गुड न्यूज है कि भारतीय महिला हॉकी टीम 36 वर्ष बाद रियो ओलंपिक 2016 के दौरान अपना जादू दुनिया के सामने बिखेरेगी। हॉकी टीम ने रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
लंदन में चल रही यूरो हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड के जगह बनाने के साथ भारत को ओलंपिक में के लिए ग्रीन कार्ड मिला। यूरोपियन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को इंग्लैंड ने स्पेन को हराया था।
जबकि इससे पहले एक और सेमीफाइनल में नीदरलैंड की टीम ने जर्मनी को शिकस्त दी। फाइनल में इंग्लैंड और स्पेन के पहुंचने से एक कोटा स्थान खाली हो गया। ये दोनों ही टीमें पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
पिछले महीने बेल्जियम के एंटवर्प में महिला हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स में पांचवें स्थान पर रहने के कारण भारत को यह कोटा स्थान मिला। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने इसकी पुष्टि की है कि भारतीय महिला टीम रियो के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
एफआईएच की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक लंदन में यूनिबेट यूरो हाकी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के स्पेन को हराने से सुनिश्चित हुआ कि अब इस प्रतियोगिता को जीत सकने वाली सिर्फ दो टीमें नीदरलैंड और इंग्लैंड पहले ही हाकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स के जरिये रियो के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
भारत अब पहले ही क्वालीफाई कर चुकी नौ अन्य टीमों के साथ ओलंपिक में हिस्सा लेगा। इससे पहले दक्षिण कोरिया, अर्जेन्टीना, ग्रेट ब्रिटेन, चीन, जर्मनी, नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
