स्थानीय सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट मैदान पर आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। कामरान अकमल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे शाहिद अफरीदी ने संभलकर खेलना आरंभ किया लेकिन मिशेल जॉनसन की गेंद पर वह चकमा खा गए। वह 15 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
अफरीदी के आउट होने के बाद कप्तान यूनुस खान और अकमल भी पेवेलियन लौट गए। अकमल ने 44 रनों की पारी खेली। यूनुस ने 18 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक शोएब मलिक 18 और मोहम्मद यूसुफ नौ रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत और आस्ट्रेलिया दोनों के लिहाज से बेहद अहम इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और बल्लेबाज मिसबाह-उल-हक को जगह दी गई है।
गौरतलब है कि इस मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद ही आस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। अगर पाकिस्तान उसे हरा देता है तो उसके लिए आगे का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा और ऐसी स्थिति में भारत के लिए संभावनाएं बनी रहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।