Asian Games 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से रौंदा

जकार्ता। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कजाकिस्तान को 21-0 से रौंद दिया। पूल-बी के इस मुकाबले में कजाकिस्तान की टीम शुरू से ही बेहद कमजोर नजर आई। आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम ने तीन क्वॉर्टर के बाद 16-0 की बढ़त बना ली थी और अंतिम क्वॉर्टर में 5 गोल कर 21-0 से मुकाबला जीत लिया। आपको बता दें कि भारत की ओर से नवनीत कौर ने सबसे ज्यादा 5 गोल किए।

नवनीत कौर ने दागे 5 गोल

नवनीत ने कोई मौका दूसरी टीम को दिया ही नहीं और खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11वें, 12वें, 16वें और 48वें मिनट में गोल दागकर भारत की जीत पक्की कर दी। इसके बाद गुरजीत कौर का नंबर रहा, जिन्होंने 4 गोल किए। गुरजीत ने 8वें, 36वें, 44वें और 51वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा लालरेमसियामी और वंदना ने 3-3 गोल किए जबकि लिलिमा ने 2 गोल किए। वहीं, नेहा, उदिता, दीप ग्रेस, नवजोत और मोनिका ने 1-1 गोल किया।

स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर का शानदार प्रदर्शन

इससे पहले भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने बैलेंस बीम के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, हालांकि वो वोल्ट स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसके अलावा भारत ने टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई है।

Story first published: Tuesday, August 21, 2018, 22:06 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+