आसिफ के न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने को लेकर असमंजस
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड यह जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहा है कि आसिफ दुबई की यात्रा कर सकते हैं या नहीं। यदि आसिफ को अनुमति मिल जाती है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल सकेंगे अन्यथा वह राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट संघ ने प्रत्येक एक दिवसीय मैच के बीच दो दिन का अंतर रखने का आग्रह किया है लेकिन अबूधाबी और दुबई में दूसरे खेलों का आयोजन होने की वजह से यह संभव नहीं है।
दक्षिण अफ्रीका में 22 सितंबर से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्राफी के बारे में एजाज बट्ट ने कहा कि पाकिस्तान को लीग स्तर में आस्ट्रेलिया के साथ कठिन ग्रुप में रखा गया है लेकिन श्रृखंला की शुरुआत से पहले अभ्यास मैच में श्रीलंका को हराकर टीम ने अपनी लय प्राप्त कर ली है।
भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी क्रिकेट श्रृंखला के बारे में बट्ट ने कहा कि इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ बातचीत की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications