पीटरसन ने भारतीय प्रशंसकों को कबाब बनाकर खिलाया
चुनिंदा प्रशंसकों को यह सौभाग्य स्कॉटलैंड की शराब निर्माता कंपनी-व्हाइट एंड मैके के कारण मिला। दरअसल, इस कंपनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान एक प्रतियोगिता आयोजित कराई थी, जिसमें उसके उत्पादों का अधिक से अधिक ऑर्डर देने वाले दर्शकों को पीटरसन से मिलने और उनके हाथ बने कबाब का स्वाद लेने का मौका मिलना था।
प्रतियोगिता के विजेता 24 अगस्त को चिनामोन क्लब में रॉयल बेंगलोर चैलेंजर्स टीम के कप्तान रहे पीटरसन से मिले। यह क्लब भारतीय व्यंजनों के लिए मशहूर है।
इस कार्यक्रम के विजेताओं में एक मुंबई के प्रशांत जलान ने बताया, "व्यक्तिगत तौर पर पीटरसन से मिलना एक महान अनुभव था। मैंने उस पल का जमकर लुत्फ उठाया।"
पीटरसन ने भी विजेताओं के साथ काफी मौज-मस्ती की। उन्होंने कहा, "भारत के शीर्ष क्रिकेट प्रशंसकों के साथ समय बिताना एक अलग तरह का अनुभव रहा। मैंने उनसे मुलाकात के दौरान हर पल का लुत्फ लिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications