AUS vs NZ : हवा में उड़ते हुए स्टीव स्मिथ ने पकड़ा जबरदस्त कैच, बल्लेबाज को आया गुस्सा
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) : न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भले ही बल्ले से कुछ खास ना कर पाए हों। लेकिन उन्होंने दमदार फील्डिंग के दम पर टीम को जीत के करीब पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने मेहमान टीम के सामने 259 रनों का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड जब बल्लेबाजी करने उतरी तो क्रीज पर जम चुके ओपनर मार्टिन गुप्टिल को पवेलियन भेजने के लिए स्मिथ ने हवा में उड़ते जबरदस्त कैच लपका।

ऐसे लपका कैच
स्मिथ की इस शानदार फील्डिंग का नजारा दिखा न्यूजीलैंड की पारी के 23वें ओवर में। न्यूजीलैंड अपने 3 विकेट 69 रनों पर गंवा चुका था, लेकिन ओपनर गुप्टिल टिके हुए थे। पारी का 23वां ओवर फेंकने आए तेज गेंदबाज पैट कमिंस। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद फुल लेंथ रखी जिसपर गुप्टिल ने सिल्ली प्वाइंट की ओर शाॅट खेला, लेकिन यहां स्मिथ तैनात थे जिन्होंने फुर्ती दिखाते हुए हवा में उछलकर बाएं हाथ से गेंद को लपक लिया। इस गजब कैच के साथ ही गुप्टिल की पारी भी समाप्त हो गई।

बल्लेबाज को आया गुस्सा
स्मिथ के कैच को देखकर सभी खिलाड़ी हैरान रह गए। ऊधर गुप्टिल को अपने ऊपर गुस्सा आ गया जो कैच के बाद साफ दिखा। गुप्टिल गेंद को स्मिथ के ऊपर से भेजकर चाैका लगाना चाहते थे लेकिन स्मिथ ने गेंद को लपक लिया। अपने खराब शाॅट पर गुप्टिल नाराज होते हुए पवेलियन लाैट गए। गुप्टिल ने 73 गेंदों में 40 रन बनाए।
|
ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच
वहीं इस मैच के बारे में बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 71 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वाॅर्नर(67), आरोन फिंच(60) और मार्नस लाबुछाने(56) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 7 विकेट खोकर 258 रन बनाए। स्मिथ ने सिर्फ 14 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 41 ओवर में 187 रन बनाकर ही ढेर हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
