बारिश की भेंट चढ़ा ट्वेंटी-20 मैच
बारिश शुरू होने के समय इंग्लैंड 146 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए मुश्किल में था। इंग्लैंड की पारी में अभी सिर्फ छह गेंदें डाली गईं थीं और रवि बोपारा व डेनली के रूप में उसके दो बल्लेबाज कुल चार रनों के स्कोर पर ही पेवेलियन लौट चुके थे। बोपारा ने एक रन बनाया था तो डेनली अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। आस्ट्रेलिया की ओर से ब्रेट ली और मिशेल जॉनसन ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 145 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से कैमरुन व्हाइट ने 55 रन बनए। उन्होंने इस 36 गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका लगाया।
व्हाइट के अलावा डेविड वार्नर ने 33 और कप्तान माइकल क्लार्क ने 27 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से पॉल कालिंगवुड और स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो-दो विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications